ED छापेमारी के बाद अब तक 150 लोगों का दर्ज किया बयान, जल्दी कुछ अन्य आरोपियों को समन भेजकर करेगी तलब , अब तक 540 करोड़ का फर्जीवाड़ा का आंकड़ा आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल ट्रांसपोर्टिंग घोटाला व मनी लांड्रिंग मामले में 150 से अधिक लोगों स्टेटमेंट ,दर्ज होने के बाद अब ईडी की जांच और तेज होने के संकेत मिले हैं।छापेमारी के बाद अब बयान के आधार पर जल्द ही कई आरोपियों की मुश्किलें भी बढ़ने की जानकारी मिल रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में हुए कोल ट्रांसपोर्टिंग घोटाला मामले में बेहद तेजी से सतर्कता से जांच पड़ताल करते हुए अब तक करीब 150 से ज्यादा लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है । इन बयानों के आधार पर ईडी कई महत्वपूर्ण सबूतों को तैयार करके आगे कोर्ट में दायर होने वाले आरोपपत्र यानी चार्जशीट की तैयारी की जा रही है । इस केस में ईडी की रायपुर जोन की टीम द्वारा अबतक छत्तीसगढ़ में करीब 95 से ज्यादा लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी है ।इसके बाद सभी तथ्यों को इकठ्ठा कर कुछ और लोगो की भी गिरफ़तारी भी कर सकती है।

 

बीते दो साल में हुई 540 करोड़ की अवैध वसूली का मिला बड़ा हिसाब
ईडी के सूत्रों के अनुसार इस कोल मामले की गड़बड़ी में कई पड़ताल के दौरान करीब 540 करोड़ के फर्जीवाड़े की जानकारी संबंधित काफी सबूतों को इकठ्ठा किया जा चुका है और कई आरोपी और गवाहों का बयान दर्ज भी लिए गए है । ईडी के सूत्र के मुताबिक पिछले दो साल के दौरान 540 करोड़ रुपये की अवैध तौर पर बसूली की गई ,इस अवैध वसूली के खेल में कई सरकारी कर्मचारियों /अधिकारियों और उसके साथ प्राइवेट अधिकारियों व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है ,जिसे बाद में जांच एजेंसी द्वारा दायर होने वाले चार्जशीट में विस्तार से तमाम सबूतों के साथ कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा । जांच एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक इस मामले में अभी पिछले कुछ सालों के अंदर हुए फर्जीवाड़े को खंगाला जा रहा है ,जिसके दौरान ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये 540 करोड़ की अवैध वसूली रकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है ।

 

ईडी की छापेमारी के दौरान मिली डायरी में हजारों लेनदेन संबंधित मिले हैं महत्वपूर्ण डिटेल्स
ईडी ने सौम्या चौरसिया ,सूर्यकांत तिवारी , IAS समीर बिश्नोई सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ तफ़्तीश के दौरान कुछ डायरी भी जांच एजेंसी के हाथ लग गई हैं इन्ही डायरी के पन्नो में लिखे हिसाब किताब व लेनदेन आधार पर कुछ अन्य आरोपियों को जांच एजेंसी पूछताछ के लिए समन भेजकर रायपुर ऑफिस में जल्द बुलाने वाली है । दरअसल पिछले कुछ समय पहले हुई छापेमारी के दौरान कुछ डायरी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं ,उस डायरी में करोड़ो रूपये के हजारों ऐसी इंट्री (thousands of hand written Diary entries ) संबंधित जानकारी मिली है , ये डायरी हाथ से लिखी हुई ,जिसे विस्तार से जांचने में जांच एजेंसी जुटी हुई है । उस डायरी में कई बैंक अकाउंट और संपत्तियों से संबंधित डिटेल्स है ,जिसे जांच एजेंसी जांच करवा रही है।

 

ईडी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ईडी ने एक एक कड़ी को काफी विश्लेषण के बाद पुख्ता तौर पर खंगालने के बाद इतनी बड़ी रकम के फर्जीवाड़े का सबूत जुटाया है और ये राशि और भी बढ़ सकती है।

सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय जांच एजेंसी एक एक पुख्ता प्रमाण के साथ चार्जशीट दाखिल करने वाली है जिससे इसके शिकंजे में आए रसूखदार लोगों की मुसीबत फिलहाल कम होने वाली नहीं है।कुछ बड़े नाम भी ईडी के राडार पर पुख्ता तौर पर सामने आए हैं जिनका आने वाला दिन सींखचों में गुजरना तय माना जा रहा है।इसके लिए ईडी कुछ नई एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में भी लगी है।

जानकारी में ये भी पता चला है कि जो ईडी के चंगुल में फंस चुके हैं उन्हें अभी कोई राहत मिलने के आसार भी दूर दूर तक नज़र नहीं आ रहे हैं।वो इसलिए चूँकि ईडी ने अपनी छापेमारी के बाद सभी तथ्यों और बयानों को बार बार ना केवल चेक किया बल्कि कोई भी कमी ना हो इसकी पूरी डिटेल्स को भी कानूनी रूप से तैयार किया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें