बिलासपुर, शासकीय रेलवे पुलिस की डीएसपी आईए खेरानी ने रविवार को जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें थाने में भारी अव्यवस्था मिली। जिसे लेकर वे नाराज भी हुई। पाइप, पंखे से लेकर टेबल- कुर्सियों में धूल की मोटी परत जमी हुई थी।
इसके अलावा दीवार व छत जगह- जगह से उखड़े हुए थे। इस पर उन्होंने पूछा कि मरम्मत का कार्य जीआरपी करती है या रेलवे। इस पर जवाब मिला कि रेल प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस दौरान थाना प्रभारी यह भी जानकारी ली गई थाने की व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने रेलवे को कितनी पत्र भेजा है।
दोपहर 12 बजे डीएसपी जीआरपी थाने पहुंची। उनके निरीक्षण की सूचना रविवार को सुबह ही मिली थी। थाने पहुंचकर सबसे पहले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की बैठक ली। उनसे चर्चा भी की। साथ ही यह भी जाना कि वर्तमान में कितनी ट्रेनों में जीआरपी की पेट्रोलिंग हो रही है। स्टेशन में कितने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश भी दिया।









