Bijapur News: छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में नक्‍सलियों ने भाजपा मंडल अध्‍यक्ष की हत्‍या की, इलाके में हड़ंकप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजापुर। Bijapur Naxal News: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने बीजेपी नेता की कुल्‍हाड़ी और चाकू से हमला कर हत्‍या कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता परिवार के साथ रिश्‍तेदारों के घर एक शादी समारोह में गए थे इसी दौरान नक्‍सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्‍णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, घटना बीजापुर के आवापल्‍ली थाना के पेंकरम की घटना है। जानकारी के अनुसार भाजपा के मंडल अध्‍यक्ष नीलकंठ कमेम अपने परिवार के साथ रिश्‍तेदारों के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान बिना वर्दी में आए नक्‍सलियों ने भाजपा नेता नीलकंठ पर कुल्‍हाड़ी और चाकू से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्‍या कर दी है।

इधर, घटना की जानकारी के बाद स्‍थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस इस हत्याकांड को लेकर जांच करने की बात कह रही है। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें