अंधविश्वास या फिर कुछ और, एक-एक करके 8 बच्चे हो गए बीमार, बच्चो ने जो कहा उसे सुन कर आप भी चौक जाएंगे….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़।  जिले में स्थित सारंगढ़ के एक स्कूल में एक साथ आठ बच्चे बीमार हो गए हैं। बच्चों को सांस लेने और सीने दर्द की समस्या आ रही है। सभी को इलाज के लिए सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लाया गया है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले से सभी बच्चों को यह समस्या हो रही है। मामला सारंगढ़ के लेंधरा छोटे मिडिल स्कूल का है।

वहीं इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि, मुझे खुद पता नहीं है कि ऐसा अचानक क्यों हो रहा है। परिजनों का कहना है कि, बच्चों ने बताया कि सीने दर्द हो रहा है, चक्कर आ रहा है और गले को कोई दबा रहा है। यह कह कर बच्चे रो रहे हैं।

 

कई बच्चे बेहोश भी हो गए हैं। एक छात्रा का कहना है कि बाथरूम जाने पर ये समस्या होती है। परिजनों का मानना है कि यह भूत-प्रेत का मामला हो सकता है। बहरहाल इस घटना के सामने आने के बाद स्कूली छात्रों के परिजन स्कूल में भूत होनें के अंदेशे से सहमे हुए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें