लंबे अर्से बाद जागी पुलिस, कार्रवाई के नाम पर 30 को पकड़ा, महज 30,760 की नगदी हुई बरामद, फिर से चालू हो गया अवैध कारोबार….. पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी लिखने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया। शहर में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 15 सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों से नगद रकम 18,400 और 12 मोबाइल और करीब 3,55,000 रुपए का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र में टीम ने एक जुआ रेड कार्यवाही भी किया गया है जिसमें 3 जुआरियों से नगद रकम 1920 और दो मोबाइल जप्त किए गए हैं।

इसी प्रकार तमनार पुलिस द्वारा 04, जूटमिल ने 03,  घरघोड़ा और थाना पुसौर ने 02-02 व अन्य थानाक्षेत्र से 1-1 आरोपियों पर सट्टा लिखते सट्टा के हिसाब की पर्ची के साथ पकड़ा गया है। देर शाम तक जिले के विभिन्न थानों में 30 सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों से नगद रकम 30,760 तथा 15 मोबाइल एवं करीब 4.50 लाख रूपये के सट्टा-पट्टी जप्त किया गया है। आरोपियों पर संबंधित थाने में 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को नियमित रूप से जुआ-सट्टा पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विदित रहे कि शहर के हर वार्ड , हर गली मोहल्लों में पिछले कई सालों से एक निहि, दो निहि, तीन से चार सट्टा खाईवाल सक्रिय हैं। ये खाईवाल हर एक वार्ड में सक्रिय हो कर सुबह से देर रात तक ओपन और क्लोस में लोगों से दाव लगवाकर मोटी कमाई कर रहे हैं, कई लोगों के द्वारा समाज में तेजी से बढ़ते सट्टे के इस मकड़जाल में लगाम  कई बार पुलिस से शिकायत की गई, कुछ लोगो ने तो ज्ञापन के माध्यम से अपना विरोध भी दर्ज कराया, मगर यहां खाईवालो की सेटिंग ऐसी है कि कोई कितनी भी दफा उनकी शिकायत कर ले उनका बाल भी बाका निहि हो सकता, ऐसा हम निहि कहते, इनके हौसले इनकी सोच को बयां करती है, चक्रधर नगर बोईरदादर क्षेत्र बीते कुछ सालों से सट्टा का हब बन चुका है, जहां सटोरियों को खुलेआम सट्टा लिखते कभी भी देखा जा सकता है। शुक्रवार की सुबह भी पुलिस के द्वारा अपनी पीठ खुद ही थपथपाने की तर्ज पर कुछ सट्टा खाईवालो पर कार्रवाई की गई लेकिन शाम को उन्हें छोड़ दिया गया, उसके बाद से फिर से सटोरिये मोर्चा सम्हाल कर अपने पुराने अंदाज में अपने कारोबार में जुट गए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें