Chhindwara Crime News: मोहन नगर में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chhindwara Crime News: छिंदवाड़ा। शहर के मोहन नगर में सिक्योरिटी गार्ड ने सोमवार सुबह 10 बजे खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार मनोज पिता भूरे लाल साहू (45 साल) निवासी मोहन नगर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली है, जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है l जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सोमवार सुबह छिंदवाड़ा में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार ली। उसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएसपी अमन मिश्रा के मुताबिक घटना के समय युवक घर में अकेला था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में उसके नशे के आदी होने की जानकारी सामने आई है। कोतवाली टीआई सुमेर सिंह जगेत के अनुसार, मनोज ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी। अभी काारण ज्ञात नहीं हुआ कि उसने यह कदम क्‍यों उठाया।

मरीज को किया गया नागपुर रेफर

चिकित्सक डॉक्टर हेमंत अहिरवार ने बताया कि बंदूक साफ करने के दौरान गलती गोली चल गई, जिसके कारण गोली जबड़े में लग गई । जिसके कारण जबड़ा फट गया। मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद दंत, ई एन टी और न्यूरो सर्जन की मदद से इलाज किया गया । मरीज की हालत को देखते हुए नागपुर रेफर किया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें