Bilaspur Crime News: चोरी की जांच के लिए गई पुलिस पर मारपीट का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bilaspur Crime News: बिलासपुर। धान खरीदी केन्द्र में चोरी की घटना की जांच में संदेही के घर पूछताछ के लिए गई मरवाही थाना की टीआई पर महिलाओं ने मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं टीआई लता चौरे ने मारपीट की घटना से इंकार किया है जबकि एसपी योगेश पटेल ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। ग्राम तेंदूमूड़ा के बरटोला के धान खरीदी केंद्र में तार चोरी होने की घटना की रिपोर्ट खरीदी केंद्र के कर्मचारी आयुष जायसवाल ने मरवाही थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट कर्ता आयुष जायसवाल व ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर चोरी का संदेह भी जताया है। जिसकी जांच करने मरवाही थाना टीआई लता चौरे धान खरीदी केंद्र गई हुई थी। खरीदी केंद्र के समीप ही देव लाल साहू का घर है। देव लाल साहू पर पूर्व में चोरी के आरोप लग चुके हैं जिसपर संदेह के कारण टीआई उसके घर गई और उसको पूछताछ के लिए बुलाई तो उस घर की महिलाएं सामने आ गई और देव लाल साहू को उपस्थित करने में मना करने के साथ ही टीआई के साथ बहस करने लगीं। इस दौरान उनके घर में महुआ का पास भी रखा हुआ था जिससे कि शराब बनाया जाता है।

टीआई और महिलाओं के बीच हुई बहस के बाद महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके घर की दो महिलाओं के साथ टीआई ने डंडे से मारपीट किया है जिसके कारण उनके शरीर में चोट के निशान पड़ गए हैं। आरोप लगाया गया है कि ममता साहू, दिनेश कुमार साहू और और घर में आई एक महिला मेहमान के साथ मारपीट किया गया है। जिसके कारण टीआई के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात भी कही है।

चोरी की जांच में गए थे, मारपीट नहीं की गई है – टीआई

इस मामले में मरवाही थाना की टीआई लता चौरे ने कहा है कि वो चोरी की रिपोर्ट के बाद जांच में गए थे। देवलाल साहू पर संदेह जताया गया है इसलिए उसे पूछताछ के लिए बुलाने उसके घर गए थे। मारपीट नहीं किया किया है।

मारपीट की घटना की जांच कराएंगे – एसपी

इस सम्बंध में जीपीएम जिले के एसपी योगेश पटेल ने कहा कि उनकी संज्ञान में यह मामला आया है। उन्होंने इस मामले की जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें