Jabalpur Accident: तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, दो की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर, थाना बरगी में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। इस टक्कर में कार में सवार दो युवक की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया। घटना बरगी के ग्राम धधरा मोड पर हुई। घटना नौ मार्च को हुई थी। जिसकी जानकारी बरगी पुलिस को शनिवार की रात लगी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन घायलों को सीधे जबलपुर ले आए, जहां एक के बाद एक दो युवकों की मौत हो गई। बरगी पुलिस ने बताया कि बरगी के टपरिया मोहल्ला में रहने वाला आकाश बर्मन (22) दोस्त गौरव चौकसे और अरूण ठाकुर के साथ नौ मार्च को जबलपुर आया था। वे कार एमपी 20 सीएल 2984 में सवार थे। वे वापस बरगी लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम धधरा मोड पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार पुलिया से जा टकराई। घटना में कार जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्वजनों नेे कराया था अस्पताल में भर्तीः

इस हादसे की खबर स्वजनों को लगी तो वे फौरन मौके पर पहुंचे जहां से तीनों युवकों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उपचार के दौरान दस मार्च को अरूण ठाकुर की मौत हो गई। अरूण की मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा गोहलपुर पुलिस को दी गई। गोहलपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई कर मेडिकल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया। वहीं एक अन्य युवक आकाश को मेडिकल में उपचार दिया जा रहा था। आकाश की भी शनिवार को मौत हो गई। आकाश की मौत के बाद मेडिकल अस्पताल द्वारा बरगी पुलिस को सूचना दी गई। बरगी पुलिस ने जब आकाश के स्वजन के बयान लिए, तब पुलिस को पता चला कि घटना में घायल अरूण की पहले ही मौत हो चुकी है और गौरव अब भी अस्पताल में भर्ती है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें