Ajit Pawar Profile: एनसीपी नेता अजित पवार ने फिर पार्टी से बगावत की है। अजित अपने समर्थक 30 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। अजित ने महाराष्ट्र सरकार में शामिल होकर डिप्टी सीएम की भी शपथ ले ली है। अजित पवार के बाद छगन भुजबल समेत एनसीपी के 9 विधायक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। अपने 41 साल के राजनीतिक करियर में वे अभी तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जानिये उनके जीवन और राजनीतिक करियर के बारे में कुछ बातें।









