Delhi Horror: घर में सो रही 85 साल की महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लेड से होंठ काटे, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 85 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है। महिला अपने घर में सो रही थी, तभी 28 वर्षीय आरोपी घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी का नाम आकाश है। पुलिस पूछताछ कर रही है। वारदात नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्लेस की है।

ब्लेड से महिला के होंठ काटे

 

 

आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला पर हमला भी किया। उसने ब्लेड से महिला के होंठ काटने की कोशिश की। बुजुर्ग महिला के निजी अंगों और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने किसी प्रतिबंधित ड्रग का तो सेवन नहीं किया था।

 

 

 

 

महिला आयोग ने किया सवाल

 

 

यह पूरा मामला उस समय सामने आया, जब दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा अपने एक्स हैंडल पर उठाया।

 

 

 

 

स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें