Gwalior Crime News: ग्वालियर, घाटीगांव थाना अंतर्गत पत्नी ने पति व नंदोई को जेल पहुंचाने के लिए षड़यंत्र रचा था। जिसका खुलसा घाटीगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि महिला ने पड़ोस के युवकों की मदद से खुद पर गोली चलवाई। इसके बाद डायल 100 पर शिकायत कर पति व नंदोई के खिलाफ हत्या के प्रयास की झूठी एफआइआर करा दी। जब पुलिस ने इस मामले में पड़ताल की तो पूरा मामला उजागर हो गया। तब पुलिस ने जो फरियादी थे उन्हें ही आरोपी बनाया और गोली मारने वाले दोनो पड़ोसियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।









