बेंगलुरु: कर्नाटक में आईएसआईएस (ISIS) के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस को आशंका है कि इन संदिग्ध आतंकवादी ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे। इसी मामले में इन्हें परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रखा गया था, जहां वे आतंकवादियों के संपर्क में आए। सीसीबी ने विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है।









