Bhopal News: बैरागढ़ में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल, राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें बैरागढ़ में शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर में जान गंवाने वाले युवक की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे सब्जी मंडी के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। वहां उपचार के दौरान सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। तलाशी में युवक के पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी उम्र लगभग 40-45 वर्ष की थी। पुलिस टक्कर मारने के बाद भागे वाहन की पहचान करने के लिए सब्जी मंडी के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

अलग-अलग हादसों में घायल दो और लोगों ने तोड़ा दम

 

 

नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम निदानपुरा निवासी 50 वर्षीय हरीसिंह पुत्र श्यामलाल गुर्जर खेती-किसानी करते थे। पिछले दिनों रुनाहा जोड़ पर उनकी बाइक को अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल हरीसिंह को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। उधर बिलखिरिया थानांतर्गत बुधवार को सिराली हरदा निवासी 36 वर्षीय गणेश पुत्र बद्री प्रसाद एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान शुक्रवार को गणेश ने दम तोड़ दिया।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें