Chhattisgarh: शराब के नशे में बीजेपी कार्यकर्ताओं से की गाली गलौज, डीआरजी के दो जवान निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव। DRG Jawan Suspend: मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी थाना में पदस्थ डीआरजी के दो जवानों को निलंबित किया गया है। आरोप है कि दोनों जवान शराब के नशे में भाजपा कार्यकर्ताओं से गाली गलौज की। विवाद भी किया। भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत औंधी थाने में की। जिसके बाद शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने प्रधान आरक्षक दशरथ उसेंडी और आरक्षक गुलशन उरांव को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।

भाजपा नेता राजू टांडिया ने बताया कि बीते सोमवार की शाम औंधी में पदस्थ जवान शराब के नशे में घूम रहे थे। इसी दौरान जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विवाद करने लगे। माना करने पर जवानों ने गाली गलौज कर आक्रोशित हो गए। थाने में इसकी शिकायत की गई, जिसके बाद मंगलवार को बीजेपी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मामले की जांच में भी दोनों जवान दोषी पाए गए। इसके बाद पुलिस कप्तान ने कार्रवाई कर प्रधान आरक्षक दशरथ उसेंडी और आरक्षक गुलशन उरांव को निलंबित कर लाइन अटैच भी कर दिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें