Balod Crime: बालोद में 24 घंटे में दो शव मिलने से फैली सनसनी, हत्‍या या आत्‍महत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालोद। Balod Crime: छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में 24 घंटे में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालोद के पुरुर थाना से एक किमी की दूरी पर एक शव मिला। शव सड़े-गले अवस्था में मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह घटना पुरुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस शव बरामद कर जांच में जुटी हुई है।

खेत में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

एक दिन पहले शुक्रवार को ग्राम कोरगुडा में एक बुजुर्ग का शव खेत में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के गले और पैर में गहरे चोट के निशान पाए गए है। धारदार हथियार से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरगुडा में एक वृद्ध का अपने ही खेत पर शव मिला है। मृतक के गले और पैर मे गहरे चोट के निशान पाए गए है। शव को देखने पर धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। वहीं कुछ ही दूरी पर मृतक का साइकिल मिला है। बताया गया है कि मृतक सुबह अपने घर से पैरा लाने निकला था। घटना को करीबन सुबह नौ बजे के आसपास की है। शव की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति फगवा राम (52 वर्ष) के नाम से हुई है। हत्या का कारण अभी अज्ञात है।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें