दुष्कर्म में असफल होने पर युवती को जलाया, 6 दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरियाबंद। गरियाबंद में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म में असफल होने पर युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने से छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के पूर्व पीड़िता ने बयान दर्ज कराए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश

जानकारी के अनुसार आरोपित चंपेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका युवती ने इसका विरोध किया, इससे गुस्से में आकर उसने किचन में रखा केरोसिन पीड़िता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई।

6 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष

पीड़िता को गंभीर हालत में तत्काल छुरा के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया गया। इसके महासमुंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत बिगड़ती देख उसे महासमुंद से रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

आरोपित गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने पर गरियाबंद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराए गए और आरोपित को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें