‘बेटे पर संकट है’ कहकर 51 कदम दूर भेजा और लेकर भाग गए 7 लाख के जेवर; अशोकनगर में BJP नेता की मां से ‘मेंटल अरेस्ट’ ठगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अशोकनगर । शहर में शनिवार की सुबह एक सनसनी खेज घटना मैथिली का मामला सामने आया है। इस घटना में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रांजल जैन की मां को बातों ही बातों में ठग कर करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और नगदी पार कर दिए।

वारदात को शनिवार सुबह उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। जानकारी लगने के बाद पुलिस तंत्र सक्रिय तो हुआ लेकिन देर शाम तक घटना का कोई सुराग नहीं लग पाया हैं। ठगों ने बेटे पर संकट आने और माता रानी के नाराज होने का डर दिखाकर घटना को अंजाम दिया।

जाल में ऐसे फंसाया

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 7 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रांजल जैन की मां अनंत देवी जैन गंज स्थित जैन मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचीं, दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।
​उनमें से एक युवक ने खुद को स्थानीय महावीर कॉलोनी का निवासी बताया, जबकि दूसरे ने हरिद्वार से आने का दावा किया।
ठगों ने अनंत देवी से कहा, 9 साल पहले आपके पति का निधन हुआ था और अब आपके बेटे पर भी बड़ा संकट आने वाला है। यह सुनते ही महिला घबरा गईं और बचाव का उपाय पूछने लगीं।​

51 कदम दूर भेजा और गायब हो गए शातिर

​ठगों ने पूजा-पाठ के नाम पर पानी की बोतल मांगी। जब अनंत देवी घर से पानी लाने लगीं, तो ठगों ने मना करते हुए बाजार से ही पानी की बोतल दिलाने की बात कही और उन्हें स्टेशन रोड ले गए। रास्ते में ठगों ने कहा कि माता रानी आपसे नाराज हैं, इसलिए शरीर से सोने के आभूषण तुरंत उतार दीजिए।
​डर के मारे अनंत देवी ने अपने गले की सोने की चेन, हाथ का कड़ा और अंगूठी निकालकर ठगों के साथी को सौंप दी। इसके बाद शातिर ठग ने पहले अपने साथी को 51 कदम दूर भेजा। जब वह लौट आया, तो अनंत देवी से भी 51 कदम आगे जाने को कहा। जैसे ही अनंत देवी वापस लौटीं, दोनों आरोपी मौके से गायब हो चुके थे।

मोबाइल भी ले गए, सिम किया डीएक्टिवेट

आभूषणों के अलावा ठगों ने अनंत देवी का पर्स भी अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें कुछ नगदी, घर की चाबी और मोबाइल फोन रखा था। घटना के बाद ठगों ने मोबाइल को डीएक्टिवेट कर दिया, जिससे उनसे संपर्क न हो सके।
महिला ने घबराकार हुए पूरी बात पड़ोसियों को बताई, जिन्होंने उनके बेटे प्रांजल जैन और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचित किया।

पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रांजल जैन के घर के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। पास की दुकानों के कैमरे चेक किए गए, तो दुकानदारों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए वे रात में कैमरों का पावर बंद कर देते हैं।
हालांकि, पुलिस को मुख्य बाजार के अन्य सीसीटीवी कैमरों से कुछ महत्वपूर्ण फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें