MP News: प्रदेश में दो दिन के लिए खाद की बिक्री पर रोक, भंडार का किया जा रहा मिलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। प्रदेश में दो दिन के लिए खाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। भारत सरकार के पोर्टल एवं प्रदेश के उर्वरक विक्रेता (रिटेलर) के भंडार का मिलान करने के लिए 14 अगस्त की शाम सात बजे से खाद की बिक्री रोकी गई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार 17 अगस्त से खाद का वितरण प्रारंभ हो जाएगा, किसानों को असुविधा नहीं होगी और पर्याप्त खाद मिलेगी। साथ ही आगामी 20 अगस्त से हर किसान हर घर, हर खेत खाद अभियान भी प्रारंभ हो रहा है, जिससे रबी की खाद इसी माह से किसानों को मिलना शुरू हो जाएगी।

प्रदेश के सचिव कृषि निशांत वरवड़े ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है। एक अप्रैल से अभी तक यूरिया की उपलब्धता 17.04 लाख टन थी, जिसमें से 12.83 लाख टन यूरिया किसानों को दिया जा चुका है। वर्तमान में 4.21 लाख टन उपलब्ध है। जबकि, पिछले वर्ष इसी समय यूरिया की उपलब्धता 1.60 लाख टन थी।

वहीं, एक अप्रैल से अभी तक डीएपी एवं एनपीके की उपलब्धता 11.20 लाख टन थी, जिसमें से 7.09 लाख टन का उठाव किसानों द्वारा किया गया है। वर्तमान में 4.10 लाख टन की उपलब्ध है। पिछले वर्ष इसी समय डीएपी और एनपीके की उपलब्धता 3.00 लाख टन थी।

एसएसपी की बात करें तो यह एक अप्रैल से अभी तक 6.78 लाख टन थी, जिसमें से 3.61 लाख टन का उठाव किसानों द्वारा किया गया हैं। वर्तमान में 3.17 लाख टन एसएसपी की उपलब्धता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें