भिलाई में चॉकलेट का लालच देकर 3 मासूमों से हैवानियत… 59 साल का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक स्थित बाबा कॉलोनी में तीन नाबालिग बच्चियों से कथित अनैतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित 59 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया और बच्चियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था आरोपी, भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपित बच्चों को चॉकलेट व अन्य चीजें देने का लालच देकर अपने परिसर में बुलाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्चियों के साथ अनैतिक कृत्य किया। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

8 से 9 वर्ष है बच्चियों की उम्र, साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियों की उम्र करीब 8 से 9 वर्ष है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चियों के बयान और चिकित्सकीय रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें