रायगढ़ से लाए गए नाबालिग की कस्टडी में मौत, बिलासपुर संप्रेक्षण गृह में लटकी मिली लाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में हिरासत में लिए गए किशोर की लाश बाल संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस की टीम पहुंची है। घटना की जानकारी कलेक्टर को दी गई है। न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।

सरकंडा टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि रायगढ़ जिले के किशोर को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन दिन पहले नूतन कालोनी चौक स्थित बाल संप्रक्षेण गृह लाया गया था। मंगलवार की सुबह उसकी लाश बाल संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।

किशोर ने अपने गमछे से फांसी का फंदा बनाया था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी कलेक्टर को दी गई है। अब इस मामले की जांच न्यायिक अधिकारी करेंगे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही पंचनामा कराया जाएगा। घटना की जानकारी किशोर के स्वजन को दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें