कृषि विवि पर्चा लीक, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – साय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली रवाना होने से पहले साय ने कहा

 

रायपुर, 20 अगस्त। सीएम विष्णु देव साय दो दिन के दौरे पर अब से कुछ देर पहले नियमित विमान से दिल्ली रवाना हुए।

 

एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा में पेपर लीक के मामले में साय ने कहा कि विवि प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है और पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है। इस मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

साय ने कहा कि कल दिल्ली में एक अंग्रेजी दैनिक के वर्ल्ड लीडर फोरम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वंदेमातरम् पर कांग्रेस पर हमला करते हुए

 

कहा कि शुरू से ही कांग्रेस की आदत रही है और तुष्टीकरण की जो नीति कांग्रेस की रही है, उसके कारण देश का भी विभाजन हुआ है। और आज हम समझते हैं कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग में दोनों में कोई अंतर नहीं रहा। वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत है और यही वह गीत है, जिसे आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों ने गाकर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। इतनी ताकत इस राष्ट्रीय गीत में है। इसका सम्मान होना चाहिए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें