ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM बूथ में घुसकर एक बदमाश ने ATM तोड़ने की कोशिश की। 15 मिनट तक वह दोनों मशीनों में उलझा रहा। इस दौरान एक सरिये से मशीन की तोड़फोड़ भी की, तभी सर्विलांस सिस्टम सक्रिय हुआ और सायरन बज उठा। इसके बाद वह भाग निकला। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। कुछ संदेहियों से पूछताछ भी हुई है।