पराली को जलाएंगे नहीं, खेत से उठाकर बेच सकेंगे, किसानों व महिलाओं को होगा आर्थिक लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ 9 अक्टूबर।

 

ज्यादातर किसान धान की फसल के बाद खेत में छूट गए पराली को जला देते हैं, इससे जमीन को नुकसान होता है, जमीन की उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। जिंदल फाउंडेषन द्वारा क्षेत्र के लोगों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के 78 गांवों में विषेश रूप से स्व सहायता समूह की महिलाओं को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। े बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को जन जीविका केंद्र में पराली प्रबंधन के लिए विषेश रूप से प्रषिक्षण दिया गया। महिलाओं को पराली जलाने के नुकसान व उसे इकट्ठा कर किसान समूह को देने के फायदे बताए गए।

जिंदल पाॅवर के जिंदल फाउंडेषन द्वारा प्लांट के पास से जन जीविका केंद्र का संचालन किया जा रहा है। पराली के उपयोग और उससे आर्थिक लाभ महिलाओं को कैसे मिले यह बताने के लिए बिहान समूह की महिलाओं को प्रषिक्षित करने के लिए विषेश प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया। केंद्र के प्रभारी संतोश डनसेना ने बिहान समूह की महिलाओं को पराली को जलाने के बजाय उसे इकट्ठा कर उससे आर्थिक लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान बेचने से तो किसानों को फायदा होता है, लेकिन पराली इकट्ठा कर महिलाएं भी पैसा कमा सकतीं हैं क्योंकि जितना पराली वो इकट्ठा करके किसान उत्पादक समूह को बेचेंगी उसका पैसा सीधा समूह की महिलाओं के खाते में जाएगा। उन्होंने बताया कि पराली इकट्ठा करने के लिए जरूरी मषीनें जिंदल फाउंडेषन के पास से उसका उपयोग महिलाएं कर सकतीं हैं।

ग्रामीण कृशि विस्तार अधिकारियों को भी दी गई जानकारी

षुक्रवार को क्षे़त्र में पदस्थ ग्रामीण कृशि विस्तार अधिकारियों को भी पराली नहीं जलाने और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्हें बताया गया कि वे किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करें। सीएसआर की मैनेजर षीतल पटेल ने बताया कि जो भी किसान अपने खेत से पराली देना चाहेगा वह केवल सूचना दे दे उसके खेत से पराली काटने व इकट्ठा करने का काम कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पराली को खेत में नहीं जलाने से खेत की मिट्टी की उर्वरा षक्ति बनी रहेगी साथ ही आर्थिक लाभ भी उन्हें मिलेगा। इस अवसर पर एसडीओ एग्रीकल्चर उदित नारायण नगोई, बीज निगम चपले से रोषन टोप्पो ने भी आरईओ लोगों से किसानों को प्रेरति करने का आग्रह किया।

ये काम करना होगा महिलाओं को, इसके फायदे भी

00 महिलाओं को खेल से पराली उठाने के लिए स्कवेयर बैलर मषीन का उपयोग करना होगा। इस मषीन से खेतों की पराली काट कर उठा सकती हैं। इससे समय की बचत होगी और मैन पावर का भी अधिक उपयोग नहीं होगा, जिससे खर्च कम आएगा। इकट्ठा किए हुए पराली को वे सीधा किसान उत्पादक समूह को बचे सकेंगीं।

00 स्ट्रा रिपर मषीन का उपयोग भी किया जा सकता है। यह मषीन पैरा को छोटे छोटे टुकड़ों में काटता है। टुकड़ों में कटे हुए पैरे को भी वे किसान उत्पादक समूह को बेचकर आर्थिक लाभ ले सकतीं हैं। इसके अलावा वे अपने घरों के मवेषियों के लिए कटिया का भी उपयोग कर सकते हैं।

00 इसके अलावा महिलाएं राउंड बेलर मषीन का उपयोग करके भी पराली उठा सकतीं हैं। इस मषीन से उठाए गए पैरा का उपयोग वे खुद कर सकेंगीं।

00 महिलाओं को बायो डी कंपोजर खाद जिंदल फाउंडेषन द्वारा फ्री में दिया जाएगा। इसे स्प्रे करने के लिए भी मषीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे डिकंपोजर खाद बना सकेंगीं।

पराली जलाने से मिट्टी और खेत को नुकसान

0 पराली में आग लगा देने से मिट्टी की ऊपरी सतह पर मौजूद जरूरी पोशक तत्व जैसे नाइट्रोजन, पोटाष, फास्फोरस, सल्फर और कार्बन जलकर नश्ट हो जाता है।

0 मिट्टी में मौजूद केचुए और मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले मित्र जीवाणु आग की गर्मी से मर जाते हैं।

0 लगातार पराली जलाने से मिट्टी की संरचना खराब होती है, नमी सूख जाती है और धीरे धीरे जमीन बंजर होने लगती है।

फोटो प्रषिक्षण में उपस्थित क्षेत्र के समूह की महिलाएं

फोटो: प्रषिक्षण में जानकारी देते विषेशज्ञ

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें