रायपुर के अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राजधानी के जल विहार कॉलोनी रोड स्थित स्वास्तिक नर्सिंग होम में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर (OT) में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ओटी में रखे कीमती उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया।

एसी में ब्लास्ट के बाद फैली आग

जानकारी के मुताबिक ओटी में एसी में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। उस वक्त ओटी से लगे चेंजिंग रूम में स्टाफ मौजूद था, जिसने तुरंत अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। आग तेजी से ऑपरेशन टेबल, मशीनों और अन्य सामान तक फैल गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल दमकल विभाग और एंबुलेंस को सूचना दी।

धुएं से भरा फ्लोर, ICU के मरीज शिफ्ट

आग से निकले घने धुएं से अस्पताल का पूरा फ्लोर भर गया, जिसके कारण बिजली बंद करनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ओटी में किसी मरीज का ऑपरेशन नहीं चल रहा था। एहतियात के तौर पर बगल के आईसीयू में भर्ती 10 से 12 मरीजों को तुरंत बाहर निकालकर पास के दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

लाखों के उपकरण खाक, जांच जारी

आग ओटी से चेंजिंग रूम तक फैल गई थी। घटना के बाद ओटी की दीवारों और छत पर कालिख की मोटी परत जम गई। ऑपरेशन टेबल, एनेस्थीसिया मशीन, स्टील की ट्रालियां और दीवारों पर लगे उपकरण व बिजली के तार बुरी तरह झुलस गए हैं। फर्श पर जले हुए सामान और मलबा बिखरा पड़ा है। आग से उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें