Bank Holiday on Navratri: महानवमी और दशहरा पर 19 से 23 अक्टूबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद, जानें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी की वजह से लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आज बैंक खुला है या नहीं। बता दें कि दुर्गा पूजा- दशहरा के मौके पर किसी जगह 19 अक्टूबर को बैंक में छुट्टी है तो कहीं 20 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। इस हफ्ते दुर्गा पूजा समेत कई त्योहारों के चलते 20, 21, 22 और 23 अक्टूबर को देश के अलग-अलग राज्यों में भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

19 अक्टूबर को इन राज्यों में बैंक बंद

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आज 19 अक्टूबर सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में में महा अष्टमी, महानवमी, दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों के चलते छुट्टी है।

उत्तर प्रदेश और केरल में भी 19 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी दी गई है।

20 अक्टूबर दशहरा के मौके पर कई शहरों में छुट्टी

20 अक्टूबर को दशहरा, विजयादशमी, महा नवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, पणजी, पटना, रायपुर, रांची और शिमला समेत कई शहरों में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

21 अक्टूबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

21 अक्टूबर को असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और विजयादशमी के चलते बैंक बंद रहेंगे।

22 और 23 अक्टूबर को सिक्किम में भी बैंक की छुट्टी

22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने के बाद भी जारी रहेंगे ये काम

बैंक की ब्रांच बंद होने के बाद भी आप मोबाइल बैंकिंग और UPI से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भरना जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें