शर्मनाक: सरकारी अस्पताल के पार्क में महिला ने दिया जुड़वाँ बच्चों को जन्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी अस्पताल की अनदेखी के चलते मां ने पार्क में ही दिया जुड़वा बच्चों को जन्म। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना है। लुधियाना के सरकारी सिविल हस्पताल की एक बड़ी लापरवाही उस समय सामने आई जब एक गर्भवती महिला को किसी ने दवा दारू नहीं दी और उसके पति को इधर से उधर भगाते रहे. इसी बीच बाहर खुले में ही हस्पताल के पार्क में असहाय गर्भवती महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया. यह शर्मनाक और दर्दनाक घटना लुधियाना के सरकारी हस्पताल में घटी जहां पर मौजूदा सरकार के मंत्री अक्सर यह दावा करते दिखाई देते थे कि उनके इस अस्पताल में जच्चा और बच्चा को संभालने के लिए हर प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन यह घटना मंत्रियों के उन दावों की खुद ही पोल खोल कर रख दी है और असल हकीकत को बखूबी बयान कर रही है. यह तस्वीर साफ़ बता रही है कि उनके इस सरकारी अस्पताल में ऐसा कुछ भी उपलब्ध नहीं है बल्कि लोगों की जिंदगी के साथ यहाँ पर खिलवाड़ हो रहा है। उधर अस्पताल प्रशासन इस पूरे घटनाकर्म के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब देने से बच रहा है। बहरहाल एक बात तो साफ़ है कि अगर यह दिल झगझोड़ कर रख देने वाली घटना किसी प्राइवेट अस्पताल में हुई होती तो अस्पताल में कार्यत कईयों की नौकरियां खतरे में पड़ जानी थी मगर सरकारी अस्पताल में इस लापरवाही को लेकर किसी भी कर्मचारी के मन में न ही किसी बात का कोई भी डर है और न ही कोई शर्म। पीड़ित महिला के पति संतोष कुमार का यह आरोप है कि उसे इस सरकारी अस्पाल में इलाज़ के नाम पर केवल इधर से उधर भगाते ही रहे मगर उसकी पत्नी को देखा तक नहीं. फिलहाल उसके बच्चे अभी एक निजी अस्पताल में जेरे इलाज़ है जहाँ वो अभी ख़तरे से बाहर बताए जा रहें हैं

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें