बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वाला वीडियो हो रहा है वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

https://youtu.be/U6t_zBLUDLw

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुरानी तारीख में एक्सपायर हो चुके नमकीन के पैकटों में से नमकीन को निकाल कर नए पैकेटों में भरा जा रहा है। जहां इस काम को अंजाम दिया जा रहा है वहाँ पर कूड़े व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस वीडियो दिख रहे नमकीन के यह वही पैकेट है जिसे हमारे और आपके बच्चे बड़े ही शौक से खरीद कर खाते हैं। मगर उन मासूमों को क्या पता कि वो जाने-अनजाने में अपने शरीर के अंदर बीमारियों को पनपने का मौका दे रहें हैं। यह वीडियो कहाँ का है इस बात की तो पुष्टि नहीं हो सकी है मगर यह वीडियो पंजाब के ही किसी एक शहर का है जिसमें वीडियो बना रहा शख्स पंजाबी भाषा में बोल कर उनके इस कारनामे की पोल खोल रहा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें