Closing Bell: Sensex down 123 points, Nifty slips 31 points | Closing Bell: सेंसेक्स में 123 अंकों की गिरावट, निफ्टी 31 अंक फिसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (26 जुलाई, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123.53 अंक नीचे 52,852.27 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.60 अंक की गिरावट के साथ 15,824.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

Fuel Price: सप्ताह की शुरुआत राहत के साथ, आज नहीं बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

आज SBI लाइफ, डिविस लैब, अल्ट्राटेक सीमेंट बजाज फिनसर्व और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं SBI, JSW स्टील, BPCL, विप्रो और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मीडिया, मेटल, आईटी और फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स गिरावट पर बंद हुए। इनमें PSU पैंक, FMCG, रियल्टी, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विस शामिल हैं।

बता दें कि सुबह भी बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 170.92 अंक यानी कि 0.32 फीसदी नीचे 52804.88 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 44.70 अंकों यानी कि 0.28 फीसदी की गिरावट साथ 15811.30 के स्तर पर खुला था।  

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

इससे पहले बीते सत्र (23 जुलाई, शुक्रवार) में बाजार तेजी के साथ खुला था। वहीं बंद होते समय भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। सेंसेक्स 138.59 अंकों की बढ़त के साथ 52,975.80 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 32.00 अंकों की बढ़त के साथ 15,856.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source link

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें