Petrol diesel price on 26 July 2021 | Fuel Price: सप्ताह की शुरुआत राहत के साथ, आज नहीं बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों से आमजन को इन दिनों राहत मिली हुई है। बीते सप्ताह की तरह इस सप्ताह की शुरुआत भी ईंधन के रेट में ठहराव के साथ हुई है। यानी कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (26 जुलाई, सोमवार) भी पेट्रोल- डीजल के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 9वां दिन है जब ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आखिरी बार 17 जुलाई 2021 को पेट्रोल की कीमत में 29 से 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

बता दें कि, बीते दिनों तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और उसके साथी उत्पादक देशों में तेल की आपूर्ति बढ़ाने पूर्ण सहमति बनने की घोषणा हुई थी। जिसके बाद कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने के साथ ही  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना जागी थी। फिलहाल, इन दिनों देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार स्थिरता को देखी जा रही है।

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 102.08 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.49 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा और राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 110.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। 

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 97.45 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 93.02 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 94.39 रुपए और भोपाल में 98.67 रुपए चुकाना होंगे। 

कोरोना काल में दिल्ली-NCR में 50 फीसदी बढ़ गई मकानों की बिक्री 

पेट्रोल 110 रुपए, डीजल 100 के करीब
मालमू हो कि रुक- रुक कर लगातार हो रही बढ़ोतरी से राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चैन्नई जैसे महानगरों सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ईंधन के दाम पहले ही आसमान पर जा पहुंचे हैं।

कई शहरों में पेट्रोल के दाम 110 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचे हैं। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में तो डीजल भी अपना शतक लगा चुका है। कई अन्य राज्यों में डीजल 100 रुपए के बेहद करीब जा पहुंचा है।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Source link

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें