चलती ट्रेन में युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध पर नीचे फेंका, दिल्ली से बिहार जाते समय चंदौली में वारदात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े ही चलती ट्रेन में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली से मालदा जा रही फरक्का एक्सप्रेस में सवार यात्री से बदमाशों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवक के विरोध करने पर उसे ट्रेन से नीचे धकेल दिया। बुरी तरह घायल युवक स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने अगले स्टेशन पर इसकी सूचना दी। वाराणसी कैंट जीआरपी मामले की पड़ताल में जुटी है।

बिहार के बांका के करहरिया थाना क्षेत्र के धरिया गांव निवासी मोहम्मद सरवर दिल्ली स्थित प्राइवेट फार्म में काम करता है। वह दिल्ली से मलदा जा रही फरक्का एक्सप्रेस के डी वन 35 नंबर वर्थ पर सवार होकर घर जा रहा था। गुरुरवार की दोपहर ट्रेन वाराणसी कैंट से पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) जंक्शन की लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान मुगलसराय स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले गेट के समीप खड़े मोहम्मद सरवर का मोबाइल दो बदमाशों ने छीनने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने यात्री को चलती ट्रेन से ही धक्का दे दिया।

चलती ट्रेन से गिरने के कारण युवक बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर रेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। कैंट जीआरपी घायल से बयान लेकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल यात्री का उपचार करा दिया गया है। आरोपितों की तलाश कराई जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें