बंद रेलवे क्रॉसिंग के बगल से निकलने की कोशिश में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौली में सैयदराजा कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की शाम जल्दबाजी के चक्कर में एक होनहार इंजीनियरिंग छात्र की जान चली गई। क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी इंजीनियरिंग के छात्र 20 वर्षीय शिवम चौबे अपनी बाइक को बगल से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही शिवम की मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के परेवा निवासी संतोष चौबे का तीसरे नम्बर का बेटा शिवम चौबे लखनऊ स्थित बीबीडी इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र था। कोरोना सक्रमण के कारण घर से ही पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार की दोपहर शिवम घर का सामान लेने बाइक से सैयदराजा कस्बा आया था। वह सामान लेकर वापस जाने जाते समय रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा तो गेट बंद था। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वह बगल से निकलने की कोशिश करने लगा। इसी बीच पुरी से दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तेजी से गुजरी और शिवम की बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रेन की टक्कर से युवक भी दूर छटक गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पहुंच गये। शव शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गये। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें