पति को खाने में मिलाकर दिया जहर, फिर बेहोश होते ही काट दिया प्राइवेट पार्ट, बच्चों को लेकर हुई फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरसअल एक महिला ने रात में सो रहे अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने पति के साथ हुए विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। वही, पीड़ित पति का अस्पताल में उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले एक दंपति का अकसर किसी—किसी बात को लेकर विवाद होता था। बीती रात भी दोनों के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने पति को खाने में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पति के बेहोश होने के बाद महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि इसके महिला अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गई। पीड़ित ​​पति ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी की पहले भी किसी और से शादी हुई थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें