उड़ान को तैयार था विमान और तभी हो गई सांप की एंट्री, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांप कहीं भी निकले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यह किसी फ्लाइट में निकल आए तो चौंकाने वाली बात होगी और वहां अफरातफरी जरूर मच जाएगी। ऐसा ही कुछ नजारा एक फ्लाइट से सामने आया जब वहां अचानक लोगों के सामने सांप पहुंच गया।

दरअसल, यह घटना कोलकाता में हुई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में बैठे लोगों ने सामने देखा तो एक सांप नजर आया। यह सांप फ्लाइट के अंदर से ही निकला। जब स्टाफ ने देखा कि फ्लाइट के अदंर सांप है तो उनके होश उड़ गए।

इंडिगो एयरलाइन्स की ये फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जाने वाली थी। जैसे ही यात्रियों का सामान रखने के लिए कर्मचारी कार्गो तक पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक लंबा-मोटा सा सांप दिखा। ये सांप तेजी से इधर-उधर टहल रहा था और वह प्लेन के अंदर जाने की कोशिश करता है।

सांप को देखते ही तुरंत इस बात की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई। उन्होंने वन विभाग को इसके बारे में बताया। मौके पर वन विभाग की टीम इसे रेस्क्यू करने पहुंच गई. वो इसे रेस्क्यू कर साथ ले गए। यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए अलग प्लेन का अरेंजमेंट करवाया गया।

प्लेन के कोलकाता आने से पहले ही सांप उसके अंदर था। फिलहाल सांप को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। यहां देखें वीडियो..

https://twitter.com/shukla_tarun/status/1423696427717324802?s=20

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें