Gwalior flood relief work: वरुण शर्मा, ग्वालियर नईदुनिया। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में अंचल में हुई मूसलाधार बारिश से जहां कई गांव जलमग्न हो गए, वहीं बाढ़ के पानी से लोगों का राशन पानी भी नष्ट हो गया। ग्वालियर, भिंड,श्योपुर और शिवपुरी के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए थे। यहां प्रकृति ने अपना प्रकोप दिखाया और बाढ़ से लोगों का सब कुछ नष्ट हो गया। कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लायक सिंह कुशवाहा ने विपदा की इस घड़ी में गांव-गांव जाकर बाढ़ पीडि़तों को राशन और नगद राशि वितरित की। इसके अलावा वह पशुओं के लिए चारा और भूसा भी बांट रहे हैं।
लायक सिंह ने न सरकार से मदद ली न कोई एनजीओ चलाते हैं, खुद और परिवार के सहयोग से मदद की राशि जुटाकर सहायता कर रहे हैं। लायक सिंह कुशवाह ने बताया कि जिले में आई बाढ़ के कारण लहार तथा सेवढ़ा क्षेत्र के कई गांव में भारी नुकसान हुआ है। यहां घरों में कच्चे राशन के पैकेट,आर्थिक सहायता आदि दी गई। ऐसे घरों में पशुओं का चारा भी उपलब्ध कराया गया। लायक सिंह ने बताया कि सेवा करने के लिए किसी से मदद क्या मांगना, अगर आप खुद कर सकते हैं तो आगे आना चाहिए। समाज के ऐसे लोग एकजुट होकर आगे आ जाएं तो पीडितों की मदद आसानी से की जा सकती है और उन्हें किसी के आगे हाथ भी नहीं फैलाने होंगे। लायक सिंह इससे पहले सामूहिक विवाह सम्मेलनों में बेटियों की शादी में मदद कर चुके हैं। उन्होने बाढ़ पीडितो को बांटे









