नाबालिग को पूरी रात पुलिस ने थाने में बिठाए रखा, मामला तीन बच्चों के पिता से अफेयर का….जानिये क्या है मामला….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

असम के करीमगंज जिले में 38 साल के शख्स के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में रहने को लेकर पुलिस ने 16 वर्ष की एक लड़की को हिरासत में ले लिया। यही नहीं पुलिस ने उस लड़की को पूरी रात थाने में ही बैठाए रखा। शनिवार की शाम को शख्स की पत्नी की ओर से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने युवती के अलावा उसके पैरेंट्स को भी थाने में हिरासत में रखा। पत्नी की ओर से शिकायत किए जाने के बाद शख्स गायब हो गया था और इसके चलते युवती को पैरेंट्स के साथ ही पुलिस ने थाने में बिठाए रखा। हालांकि रविवार की सुबह महिला के पति के सरेंडर करने के बाद किशोरी के माता-पिता को छोड़ दिया गया।

लड़की को पुलिस ने शेल्टर होम भेजा है। इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब कलामुद्दीन की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनका पति धोखाधड़ी कर रहा है। कलामुद्दीन लोंगाई रोड दुकान चलाते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत में कलामुद्दीन की पत्नी ने लड़की का नाम भी बताया और कहा कि वह उसके पति के साथ फिजिकल रिलेशनशिप में है। शिकायत दर्ज होने के बाद कलामुद्दीन फरार हो गया था और पुलिस उसे तलाश नहीं पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कलामुद्दीन को तलाश करने की बजाय नाबालिग लड़की को ही उसके परिजनों केसाथ हिरासत में ले लिया।

रविवार की सुबह कलामुद्दीन ने जब सरेंडर किया, तब जाकर लड़की और उसके परिजनों को छोड़ा गया। पुलिस ने अब कलामुद्दीन के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। नाबालिग लड़की को हिरासत में लिए जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर बरसते हुए कहा कि आखिर आप 18 साल से कम उम्र की लड़की को कैसे उठा सकते हैं। पुलिस ने दबाव बनने के बाद लड़की के परिजनों को रिहा कर दिया। हालांकि लड़की को करीमगंज जिले के ही नीलमबाजार इलाके में स्थित शेल्टर होम में भेज दिया गया।

एसपी बोले- लड़की को थाने में रखना गलत है
लोंगाई पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बी. थापा ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि करीमगंज जिले के एसपी पद्मनाभ बरुआ ने इसे लेकर सरप्राइज जताया है। बरुआ ने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि किसी भी नाबालिग को थाने में किसी भी स्थिति में हिरासत में लिया जा सकता है। मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन मैं अपने अधिकारियों से पूछूंगा कि आखिर क्या हुआ है।’

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें