पांच आईएएस के प्रभार बदले, जशपुर, बीजापुर, बलरामपुर रामानुजगंज के कलेक्टर हुए प्रभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत आज जशपुर, बीजापुर तथा बलरामपुर रामानुजगंज के कलेक्टरों के स्थानांतरण के साथ साथ संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव को भी बदल दिया गया है। इस आदेश के तहत अब जशपुर जिले में नए कलेक्टर के रूप में रितेश अग्रवाल तथा बीजापुर में रायगढ़ के अपर कलेक्टर रहे राजेन्द्र कुमार कटारा तथा राजानुजगंज बलरामपुर के कलेक्टर कंुदन कुमार को भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा महादेव कावरे कलेक्टर जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव जल संसाधन विभाग के पद पदस्थ किया है। इसी तरह रितेश कुमार अग्रवाल कलेक्टर बीजापुर को आगामी आदेश तक कलेक्टर जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज को उप सचिव संस्कृति पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। राजेन्द्र कुमार कटारा अपर कलेक्टर जिला रायगढ़ को कलेक्टर बीजापुर के पद पर पदस्थ किया गया है। कुंदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज के पद पर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ के तीन जिलों के कलेक्टरों के तबादले के साथ साथ संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव भी बदले गए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें