छोटे भाई से अवैध संबंध के शक में जैप जवान ने ही दिया था घटना को अंजाम…………….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिनिया थाना क्षेत्र स्थित चिरका गांव में ममता देवी की हत्या उसके पति जैप जवान चंद्रिका सिंह ने ही की थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार चंद्रिका ने देवर के साथ अवैध संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी को भाला घोंपकर मार डाला। एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मीडिया को बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी जैप जवान ने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि जैप जवान चंद्रिका सिंह हजारीबाग के चौपारण में तैनात था। मंगलवार को वह अपने गांव आया था। घर में उसने पत्नी से अपने छोटे भाई के साथ संबंधों को लेकर पूछताछ की। उसे संदेह था कि पत्नी का देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पूछताछ में कहासुनी होने पर चंद्रिका ने पास रखे भाले से पत्नी पर वार कर दिया और कई बार भाला घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह चौपरण लौट गया। सुबह जब पुलिस को सूचना मिली तो जांच शुरू हुई। पुलिस ने चंद्रिका को फोन किया तो उसने ड्यूटी पर होने और जल्द घर लौटने की बात कही।

एसएसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चंद्रिका के घर लौटने पर शक के आधार पूछताछ की तो उसने सारा भेद उगल दिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी जैप जवान के शरीर पर भी जख्म के कई निशान मिले हैं। संभव है पति ने जब हमला किया तो ममता उससे भीड़ गई थी। चंद्रिका के गले और पंजरे में नाखून से खरोंच, दाहिन हाथ की बीच की अंगुली में कटने का निशान मिला है। उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए बनाई गई टीम में एसडीपीओ के अलावा इंस्पेक्टर रामजी महतो, बिरेंद्र हांसदा, गुप्तेश्वर सिंह और अन्य जवान शामिल थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें