व्यापारी के सिर में पीछे से कर दिया गंभीर वार और लूट कर ले गए……………पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम जोबी के पास आज देर शाम सोने चांदी के व्यवपारी से मारपीट करते हुए अज्ञात लुटेरों ने लाखों का सामान लूट लिया और फरार हो गए। इस मारपीट में घायल व्यापारी को गंभीर हालत में पहले खरसिया अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रिफर किया जा रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शक्ती के हटरी चौक निवासी राजेन्द्र सोनी के साथ शुक्रवार की शाम तकरीबन 7 बजे खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सजापाली के पास बेहराचुआ बाजार से लौटते के दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। अज्ञात हमलावरों के राजेन्द्र सोनी के पास रखे सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम लूटकर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को आसपास के लोगांे के द्वारा खरसिया अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां सिर में लगे गंभीर चोट को देखते हुए उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि 1 अक्टूबर की शाम राजेन्द्र सोनी बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा उन पर प्राणघातक हमला किया और उनके पास रखे सामान को लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। अभी तक यह पता नही चला है कि लुटेरों की संख्या कितनी थी और व्यापारी से कितने मूल्य का सामान व नगदी लुटेरों ने लूटी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें