तमिलनाडु में वन विभाग ने एक आदमखोर बाघ की तलाश और तेज कर दी है। कई हत्याएं करने वाले इस संदिग्ध बाघ को करीब 13 दिनों से जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। गुरूवार को इस आदमखोर की तलाश में वन विभाग ने नीलगिरी जिले के मसानगुडी और गुडालुर इलाके में अपना ऑपरेशन और भी तेज कर दिया है।
4 लोगों की हत्या करने के बाद इस बाघ को जाल में फंसाने का ऑपरेशन शुरू किया गया था। T23 कोड नेम से चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में शामिल वन कर्मियों को यह बाघ करीब 13 दिनों से चकमा दे रहा है। इस बाघ ने महज 14 दिनों के अंतराल पर 2 लोगों की हत्या कर दी थी। इसने गुडालुर, मसीनागुडी और सिंगारा इलाके में 20 से ज्यादा पशुओं को भी मार डाला है। इस बाघ को पकड़ने के लिए तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के वन अधिकारी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/07/the-limits-of-obscenity-were-crossed-the-woman-kept-pulling-the-sari-and-she-kept-shouting-read-full-news/
विभाग की टीम 2 प्रशिक्षित हाथी और खोजी कुत्तों की मदद ले रही है। इसके अलावा आधुनिक ड्रोन के जरिए भी बाघ की गतविधियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि बाघ को पकड़ना है उसे जान से नहीं मारना है। लिहाजा इसके बाद से 4 स्पेशल टीमें इस बाघ को जिंदा पकड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं। इनके साथ चिकित्सकों की टीम भी भेजी गई है।
https://samachardoot.in/2021/10/07/horrific-road-accident-nine-killed-27-injured-in-bus-truck-collision/
पिछले 4 दिनों से इस बाघ की गतिविधियों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। अब यह टीम सभी पेड़ों पर कैंप करने की योजना बना रही है। सीसीटीवी से रिकॉर्ड किये गये बाघ के पिछले मूवमेंट वाले इलाकों में यह टीम पेड़ों पर कैंप करेगी। बाघ को बेहोश करने के लिए मेडिकल टीम भी इनके साथ तैनात रहेगी।
https://samachardoot.in/2021/10/07/new-trend-of-killing-by-being-bitten-by-poisonous-snake-supreme-court-expressed-concern/
इतना ही नहीं इस बाघ को पकड़ने के लिए चारा भी डाला गया है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जिन इलाकों में बाघ को पकड़ने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है उस इलाके की तरफ ना जाएं। क्योंकि इससे बाघ को ढूंढने में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/07/beware-privacy-in-danger-14-popular-android-apps-found-leaking-data-of-crores-of-users-9-still-active/









