स्कूल जा रही लड़कियों पर फब्तियां कसा, लड़कियों ने चेतावनी दी तो नाराज होकर कूद गया नदी में………………..पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर के कसया थाने के धुरिया भाठ के सामने सोनरा नदी में दो दिन पहले छलांग लगाने वाले युवक की लाश गुरुवार को सुबह करीब एक किमी दूर झाड़ी के पास उतराती दिखी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच पता चला है कि वह नदी किनारे बैठकर स्कूल जा रही लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था। लड़कियों ने इस चेतावनी दी तो नाराज होकर नदी में कूद गया था।

https://samachardoot.in/2021/10/07/the-hunt-for-the-man-eater-continues-elephant-dog-drone-killing-everyone-since-13-days-read-full-news%e0%a4%b8%e0%a5%87/

धुरिया गांव निवासी लकड़ू बांसफोड़ (19 ) ने मंगलवार को पुल से नदी से छलांग लगा दी थी। छलांग लगाने के बाद मुख्य धारा की चपेट में आ गया था। स्थानीय गोताखोर के द्वारा दो दिन ढूढने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। गुरुवार को उसकी लाश लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ी के पास उतराती दिखी। ग्रामीणों ने शव निकाल कर पुलिस को सूचना दी।

https://samachardoot.in/2021/10/07/beware-privacy-in-danger-14-popular-android-apps-found-leaking-data-of-crores-of-users-9-still-active/

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को लगभग 10 बजे सोनरा नदी के पुल पर लकड़ू बैठा था। पढ़ने वाली लड़कियों को देख कर फब्तियां कस रहा था। नाराज लड़कियों ने पुलिस व परिवार के लोगों से शिकायत करने की चेतावनी दी और आगे बढ़ गयीं। इसके तत्काल बाद उसने नदी की बीच धारा में छलांग लगा दी थी।

https://samachardoot.in/2021/10/07/the-limits-of-obscenity-were-crossed-the-woman-kept-pulling-the-sari-and-she-kept-shouting-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें