भारत में एक व्यक्ति पर सांप से कटवाकर हत्या करने और फिर जीवन बीमा घोटाला करने का आरोप लगा है. सांप से कटवाकर हत्या करने के भारत में एक के बाद एक कई मामले सामने आ चुके हैं.भारतीय अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 54 वर्षीय एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने कोबरा सांप को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया और अपनी ही मौत का स्वांग रचा. इसके लिए उसने अपने जैसे दिखने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी।
https://samachardoot.in/2021/10/27/what-happened-that-the-husband-was-forced-to-say-i-will-not-be-able-to-live-with-wife-put-me-in-jail-read-full-news/
अखबार के मुताबिक इस हत्या और स्वांग का मकसद अमेरिकी इंश्योरेंस कंपनी से ली गई 50 लाख डॉलर यानी करीब 37.5 करोड़ डॉलर की जीवन बीमा पॉलिसी थी. यह मामला तब खुला जब इंश्योरेंस कंपनी ने पड़ताल के लिए एक जांचकर्ता को भेजा. पिछले हफ्ते आरोपी प्रभाकर भीमाजी वाघचौरे और उनके चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक वाघचौरे पिछले 20 साल से अमेरिका में रहते हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/27/here-the-fire-created-orgy-more-than-a-dozen-houses-were-burnt-to-ashes-one-injured-read-full-news/
इसी साल जनवरी में वह भारत लौटे और महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के राजुर गांव में रहने लगे. यहां होती है अजगरों की पूजा 22 अप्रैल को अहमदनगर पुलिस को स्थानीय सरकारी अस्पताल से वाघचौरे की मौत की सूचना मिली. जब एक सिपाही अस्पताल गया तो खुद को वाघचौरे का भतीजा बताने वाले प्रवीण नाम के व्यक्ति ने शव की पहचान की।
https://samachardoot.in/2021/10/27/the-bull-had-gone-to-the-forest-for-grazing-did-not-return-home-overnight-the-dead-body-was-found-in-the-forest-in-the-morning-read-full-news/
राजुर के ही एक और व्यक्ति हर्षद लाहमगे ने भी शव की पहचान की. प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद शव को भतीजे को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. रिपोर्ट में मौत की वजह सांप से काटना बताई गई थी. कैसे खुला राज मामले की कड़ियां तब एक-एक कर खुलने लगीं जब वाघचौरे के बीमा क्लेम के बारे में इश्योरेंस कंपनी ने अधिकारियों से और जानकारी मांगी।
https://samachardoot.in/2021/10/27/the-colonel-was-accused-of-raping-her-husband-by-drinking-alcohol-now-the-investigation-of-the-woman-has-also-started-know-the-reason/
प्रक्रिया के तहत पुलिस राजुर स्थित वाघचौरे पहुंची. वहां एक पड़ोसन ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने सांप के काटने की किसी घटना के बारे में तो नहीं सुना था लेकिन घटना के वक्त एक एंबुलेंस को वाघचौरे के घर आते देखा था।
https://samachardoot.in/2021/10/27/fire-broke-out-in-the-firecracker-shop-here-5-people-died-many-scorched-read-full-news/
जब पुलिस ने प्रवीण से दोबारा बात करनी चाही तो लाहमगे ने कहा कि उसकी मौत कोविड से हो गई है. जब पुलिस को वाघचौरे के किसी रिश्तेदार का पता नहीं चला तो उसने फोन रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए. इससे पता चला कि वाघचौरे ना सिर्फ जिंदा हैं बल्कि वही प्रवीण बनकर अपने ही शव की पहचान कर गए थे. खुलासा होने के बाद जल्दी ही वाघचौरे को हिरासत में ले लिया गया।
https://samachardoot.in/2021/10/28/pregnant-girl-gave-birth-to-a-child-by-watching-a-video-on-youtube-at-home-parents-did-not-even-notice/
अहमदनगर पुलिस अधीक्षक मनोज पाटील ने सोमवार को मीडिया को बताया, “2017 में वाघचौरे ने अपनी पत्नी की बीमा राशि के लिए उसकी मृत्यु का फर्जी दावा किया था. इस कारण लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने वाघचौरे की मौत में ज्यादा खोजबीन की।









