यहां भी फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनिया को पहला टीका देने वाले देश रूस में एक बार फिर संक्रमण ने पैर पसार लिया है। यहां हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं तो 24 घंटे में हजार से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 40,096 नए केस दर्ज किए गए तो 1,159 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बीच मॉस्को ने 11 दिन के लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान करते हुए सभी गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

https://samachardoot.in/2021/10/28/murders-carried-out-with-the-help-of-snakes-in-india/

यूरोप में इस समय सबसे अधिक नए केस रूस में ही आ रहे हैं। रूस ने भले ही सबसे पहले स्पूतनिक वी और अन्य टीके बना लिए, लेकिन यहां टीकाकरण की दर काफी कम है। हाल के सप्ताह में जिस तेजी से यहां संक्रमण फैल रहा है वह महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है।

https://samachardoot.in/2021/10/28/road-accidents-will-be-curbed-modi-government-is-going-to-do-this-work-for-truck-drivers/

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के साथानों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों पर भी ताले लटक गए हैं। खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/28/pregnant-girl-gave-birth-to-a-child-by-watching-a-video-on-youtube-at-home-parents-did-not-even-notice/

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार देसी टीके स्पूतनिक वी पर काफी भरोसा जताती रही है, लेकिन रूस में अधिकतर लोग टीके लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। गुरुवार तक देश में अब तक 32 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हुआ है। पुतिन ने पिछले सप्ताह 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पेड छुट्टियों का ऐलान किया था, ताकि लोग घर से कम निकलें और संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें