रायगढ़। धार्मिक सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी संस्था श्री श्याम मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंग रंगीला मनभावन 43 वां श्रीश्याम महोत्सव 2021 की तैयारियों जोरशोर से आरंभ कर दी गई है। जिस संबंध में संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि संजय कांप्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम प्रभु की सबसे बड़ी कार्तिक शुदी एकादशी पावन पर्व पर श्री श्याम प्रभु की अलौकिक छवि दर्शन कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव दिनांक 13 नवंबर से 15 नवंबर को रात्रि जागरण एवं अखंड ज्योत कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं हेतु भजनो के कार्यक्रम का आनंद उठाने देश के ख्यातिनाम भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार इस कार्यक्रम के प्रथम दिन अखंड ज्योति पाठ, एवं सोमवार को प्रात: से श्याम प्रभु का अमृत रूपी महाप्रसाद सवामणी चुरमा खीर छप्पन भोग, पंचमेवा, बुंदी का प्रसाद भक्तों द्वारा लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया श्री श्याम प्रभु की कलयुग में भक्तों की मनोकामना पुरी करने का यह प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। जो कि कलियुग अवतार एवं तारणहार श्री श्याम प्रभु की अपने भक्तों के उपर भरपूर कृपा बरसाने को प्रदर्शित करता है एवं महाभारत समय कालीन श्री श्याम प्रभु का साक्षात शीश जो कि राजस्थान के जयपुर के पास स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू स्थित श्री श्याम मंदिर में साक्षात प्रतिष्ठित है जिसके प्रत्यक्ष दर्शन मात्र से भक्तों के संकट क्षण में दूर होते यहां देखे जा सकते हैं। जहाँ खांटू पहुंच कर तकरीबन 33 से 40 लाख भक्त सपरिवार कार्तिक शुदी एकादशी मेले में पहुंच कर अपनी हाजरी लगा कर दर्शन कर अपना जीवन धन्य करते हैं।
कार्तिक शुदी एकादशी में यह मेला खांटू सहित देश-विदेश में काफी चर्चित एवं मशहूर है। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि इन तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 2021 की सभी तैयारियां अपने चरमोत्कर्ष पर है। श्री श्याम प्रभु के दरबार सहित श्री श्याम मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजेश चिराग, गुलाब डालमिया, शिव थवाईत, कैलाश अग्रवाल, रामअवतार केडिया, बंसत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा कैलाश बेरिवाल सहित सभी कार्यक्रम की तैयारियों में तनमन से जुटे है।









