जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्व. दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किये गए आपरेशन घर वापसी का अभियान लंबे समय बाद फिर से शुरू हो गया है और इस बार इस अभियान की कमान उनके बेटे प्रबल प्रताप सिंह बाबा ने सम्हाली, जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासियों की उपस्थिति रही और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पुराने धर्म में वापस प्रवेश किया। एक जानकारी के अनुसार कोरोना काल के बाद पहली बार मिशन घरवापसी का जिले में बड़ा कार्यक्रम देखा गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए जूदेव परिवार को अपना न केवल समर्थन दिया बल्कि इस अभियान के जोर शोर से शुरू होनें के लिए भागीदारी भी निभाई। पत्थल गाँव से लगे खूंटापानी मे आयोजित महायज्ञ के समापन में शुक्रवार को घर वापसी का भव्य आयोजन हुआ। 2013 से अपने पिता स्व दिलीप सिंह जूदेव द्वारा चलाये गए राष्ट्रीय मिशन घरवापसी को आगे बढाने में लगे भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव वहाँ मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
आपरेशन घर वापसी के प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के बाद यह पहला कार्यक्रम था जिसमे जशपुर और रायगढ़ के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और लगभग 300 ईसाई परिवारों की घरवापसी हुई । इस दौरान आर्य समाज के कई जाने माने संत भी मौजूद रहे जिन्होंने जनमानस को सम्बोधित करते हुए हिंदुत्व को मजबूत करने की अपील की। उनका यह भी कहना था कि एक लंबे समय से इस अभियान को रोका गया था, लेकिन अब पूरी ताकत के साथ यहां की बढ़ती मिशनरीयों द्वारा धर्म परिवर्तन किये जाने को लेकर ऐसे कार्यक्रम की जरूरत है और यह आपरेशन घर वापसी लगातार जारी रहेगा।
https://samachardoot.in/2021/11/19/marginal-farmers-should-get-the-benefits-of-horticulture-departments-schemes-on-priority-ram-kumar-patel/
घरवापसी कार्यक्रम से पहले अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप जुदेव ने सबसे पहले आतंकी हमले में शहीद रायगढ़ के लाल शहीद विप्लव त्रिपाठी को श्रद्धांजलि तो और कहा कि देश को तोड़ने वाली शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है।
प्रबल प्रताप ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि विधर्मी पीछे से हमला कर रहे हैं अगर उनमें ताकत है तो सामने आकर मुकाबला करें । प्रबल काफी देर तक मंच को सम्बोधित करते रहे ।सम्बोधन के दौरान धर्मांतरण के खिलाफ बोलते रहे । खाश बात ये कि इस पूरे कार्यक्रम में खुडिया दीवान प्रदीप नारायण दीवान प्रबल के साथ रहे।
https://samachardoot.in/2021/11/19/more-than-2-5-crore-vaccines-were-taken-to-prevent-corona-in-chhattisgarh-1-68-crore-got-the-first-vaccine-85-lakh-people-got-both-the-vaccines/
यह बताना जरूरी है कि छग भाजपा के पितृपुरुष कहे जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव ने पूरे देश मे मिशन घरवापसी की शुरुआत की थी। 2013 में स्व जूदेव के निधन के बाद प्रबल प्रताप को इस अभियान की जिम्मेदारी दी गयी थी। आज के इस कार्यक्रम के बाद यह लगा कि साक्षात स्व. दिलीप सिंह जूदेव के इस अभियान में नई जान आ गई हो।









