पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर पटना में शिरकत कर रहे राज्य के 30 स्वयंसेवक,रायगढ़ बिलासपुर की भी हो रही भागीदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर ,पटना बिहार में दिनांक 15 नवम्बर से 24 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ के सभी विश्वविद्यालयों से कुल 30 स्वयंसेवको ने भाग ले रहे है। सभी स्वयंसेवकों को अपने साथ लेकर इस शिविर में शामिल महिला कार्यक्रम अधिकारी स्नेहा थवाईत ने बताया कि सहभागियों में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से यामिनी,सत्यम, राजीव, धनेश्वरी, सोनिया,खगेश्वर, शहीद नंकुमार पटेल यूनिवर्सिटी से योगेश, समृद्धि,अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से हसनैन, मोहनीश, किरण,पूजा, संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी सरगुजा से आयान ,ललीता, लीलावती, महेश, महेन्द्र कर्मा यूनिवर्सिटी से लेख प्रकाश, साधना, इंदिरा गांधी कृषि यूनिवर्सिटी रायपुर से ज्योति,रोशनी, अरुण, हरेन्द्र, स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्व विद्यालय से अथर्व,चित्रांशी, शोभा,पंकज, हेमचन्द विश्व विद्यालय दुर्ग से अदनान, चेतन,खिलेश्वरी, यशोमती के साथ दो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.स्नेहा थवाईत व डॉ. गणेश प्रसाद साहू के नेतृत्व में सहभागिता कर रही है।शिविर में प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी, योग,प्राणायाम ,व्यायाम का आयोजन किया जाता है तथा बौद्धिक सत्र के पश्चात एसएसबी से आये सुरेंद्र चंद व पटना ,बिहार व झारखंड के वरिष्ठ स्वयंसेवक जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड शिविर में सहभागिता कर चुके है के द्वारा स्वयंसेवको को परेड सिखाया जाता है ।शिविर की संध्या को सांस्कृतिक संध्या के रूप में परिणीत करने के लिए सभी 6 राज्यों द्वारा अपने अपने पारम्परिक लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया जाता हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वयंसेवक अपनी छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में कर्मा,पंथी, सुआ,ददरिया,राउत नाचा, जसगीत,रीलों नृत्य, स्वच्छता संदेश,देशभक्ति संदेश संबंधित नृत्य का प्रदर्शन कर अपनी राज्य की गौरवशाली संस्कृति की छठा बिखेर रहे है।इस शिविर में छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड राज्य ने भाग लिया है तथा सभी राज्यों के कुल 200 स्वयंसेवक अपने कार्यक्रम अधिकारी के साथ शिविर में शिरकत कर रहे हैं।क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परापंजे ,क्षेत्रीय निदेशालय पटना (बिहार- झारखंड) द्वारा इस शिविर का गरिमामयी क्रियान्वयन किया जा रहा है। क्षेत्रीय निदेशक ए एस कबीर ,क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़), डॉ. समरेन्द्र सिंह राज्य एन एस एस अधिकारी व पदेन उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग,छत्तीसगढ़ शासन ,सभी विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.नीता बाजपेयी, सुशील कुमार एक्का रायगढ़, डॉ.मनोज सिन्हा बिलासपुर, डॉ.अनिल सिन्हा अम्बिकापुर, डॉ.डी.एल. पटेल बस्तर, डॉ. डी.एल.रघुवंशी भिलाई, डॉ.आर.पी. अग्रवाल दुर्ग, डॉ.प्रहलाद, जिला संगठक बी.के.पटेल जांजगीर चांपा भोजराम पटेल रायगढ़ सहित कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवको को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें