छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भालुचुआ गांव में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि तीन दंतैल हाथी घुस आए। हाथियों ने एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला। हाथियों के हमले से महिला का सिर, पैर व शरीर क्षत-विक्षत हालत में तीन टुकड़े में पड़ा मिला।
https://samachardoot.in/2021/11/30/chhattisgarh-government-issued-instructions-regarding-the-new-variant/
हाथियों ने गांव में भारी उत्पात मचाते हुए केला बाड़ी, धान की फसल और धान की खरही को नुकसान पहुंचाया है। गांव में हाथियों के आने से दहशत है। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है। हाथियों की निगरानी के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफओ व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
https://samachardoot.in/2021/11/29/1034-terrorist-attacks-across-the-country-in-the-last-three-years-177-soldiers-martyred/
मिली जानकारी के मुताबिक मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ के कमार पारा निवासी कमला बाई कमार (61 वर्ष) का पपीत राम के साथ सोमवार की रात्रि झगड़ा हो गया। कमला बाई इसकी जानकारी गांव के प्रमुख लोगों को बताने निकली थी। तभी रात्रि 12 से 1 बजे के बीच तालाब के पास दंतैल हाथियों ने कमला बाई को पटक-पटक कर मार डाला।
https://samachardoot.in/2021/11/28/the-minor-made-a-five-year-old-girl-a-victim-of-lust-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/
घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग की टीम व मगरलोड पुलिस गांव पहुंची। महिला का शव तीन टुकड़ों में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना के उप निरीक्षक सुभाष लाल ने बताया कि हाथियों के हमले से महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं केरेगांव रेंजर रूपेन्द्र कुमार साहू ने महिला के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल दस हजार रुपये की सहायता राशि महिला के परिजनों को सौंपा है।
https://samachardoot.in/2021/11/28/a-betel-nut-was-given-to-kill-a-woman-by-taking-interest-in-interest-what-happened-to-the-murder-of-the-woman-know-what-is-the-whole-matter/
रात्रि में घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ धमतरी सतोविषा समाजदार मौके पर पहुंची। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दंतैल हाथियों पर सतत निगरानी बनाये रखे। ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से मना करें। डीएफओ ने बताया कि मृतका के आश्रितों को छह लाख मुआवजा राशि दी जाएगी, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि किसे दी जाएगी, क्योंकि महिला का पति कमार नहीं है।
https://samachardoot.in/2021/11/28/here-the-quack-doctor-has-done-sterilization-of-10-women-in-a-government-hospital-such-an-open-poll-read-full-news/
पतीतराम शादीशुदा है और उसने चुड़ी पहनाकर कमलाबाई को रखा था। गांव के उप सरपंच सहित ग्रामीणों की मांग है कि मुआवजा राशि महिला की बेटी को दी जाए। इस संबंध में कलेक्टर और सीसीएफ से सलाह लेकर मुआवजा प्रकरण बनाएंगे।
https://samachardoot.in/2021/11/28/the-woman-said-after-marrying-a-cow-my-husband-was-reborn-in-this-form-read-full-news/









