20 लाख दे दो वरना अपने और परिवार के लिए खुद होगे जिम्मेवार, फर्जी सिम से व्यवसायी से मांगी रंगदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक कारोबारी से बीस लाख की रंगदारी मांगी गयी है। अहियापुर थाना के जीरोमाइल के पास अमृत मार्केट स्थित बाबा होजरी हाउस के मालिक गजेंद्र कुमार से अपराधियों ने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रुपये नही देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी भी दी है।

https://samachardoot.in/2021/11/29/1034-terrorist-attacks-across-the-country-in-the-last-three-years-177-soldiers-martyred/

गजेन्द्र कुमार ने इस कांड की एफआईआर अहियापुर थाने में दर्ज कराई है। उनकी धमकी से व्यवसायी और उनका परिवार डरा हुआ है। अनहोनी की आशंका से सभी चिंतित हैं।

https://samachardoot.in/2021/11/28/the-minor-made-a-five-year-old-girl-a-victim-of-lust-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/

अपराधियों के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। अपराधियों ने 19 नवंबर से अबतक कई बार कॉल करके गजेन्द्र को धमकाया है।

https://samachardoot.in/2021/11/30/chhattisgarh-government-issued-instructions-regarding-the-new-variant/

अहियापुर थाने में दिए बयान में व्यवसायी ने कहा है कि मोबाइल नंबर 9128629… से रंगदारी की मांग गई है। कॉल करने वाले ने अपना नाम अवतार सिंह बताया। अपराधियों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर रंगदारी के रुपये दे दो। रुपये नहीं दिया तो अपना और अपने परिवार के लिए जिम्मवार स्वयं होगे।

https://samachardoot.in/2021/11/29/student-commits-suicide-after-losing-in-online-game-this-is-written-in-suicide-note/

पहली बार 19 नवंबर को कॉल आयी थी। इसके बाद फिर शुक्रवार शाम चार बजे दूसरी कॉल आयी। तब व्यवसायी ने इसकी एफआईआर अहियापुर थाने में दर्ज कराई।

https://samachardoot.in/2021/11/28/father-and-relatives-sold-the-girl-deal-with-the-elderly-for-rs-3-40-lakh-read-full-news/

अपराधियों ने जिस नंबर से कॉल किया था, उसका सिम फर्जी नाम पते पर लिया गया है। सीडीआर से मिले लोकेशन से पता चल रहा है कि सभी कॉल मुजफ्फरपुर से बाहर से किए गए हैं। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

https://samachardoot.in/2021/11/28/here-the-quack-doctor-has-done-sterilization-of-10-women-in-a-government-hospital-such-an-open-poll-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें