धारदार कुल्हाड़ी मारकर ठेकेदार की जघन्य हत्या, क्या है पूरा मामला………………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़।  खरसिया विधान सभा के ग्राम बानी पाथर में खरसिया के जाने माने ठेकेदार राजेश अग्रवाल को गांव के ही कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट करते हुए मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने करते हुए बताया कि यह हत्या गांव में जमीन विवाद के चलते हुई है।

https://samachardoot.in/2022/01/07/angry-villagers-put-a-lock-on-the-school-gate-after-the-children-were-asked-to-order-gutkha-read-full-news/

 

जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस को एसडीओपी के नेतृत्व में मौके पर भेजा गया है। जहां से अन्य तथ्य सामने आने पर यह पता चलेगा कि आखिरकार किस बात को लेकर राजेश अग्रवाल को हत्यारों ने मौत के घाट उतारा है। उन्होंने बताया कि केवल इतनी मिली है कि राजेश अग्रवाल का हत्यारों के साथ जमीन को लेकर विवाद था।

https://samachardoot.in/2022/01/07/the-third-wave-of-corona-can-be-more-dangerous-than-the-second-expert/

 

samachardoot को मिली जानकारी के अनुसार खरसिया का रहने वाला राजेश अग्रवाल प्रतिष्ठित ठेकेदार था जो विभिन्न सरकारी विभागों में कई सालों से ठेकेदारी का काम करते आ रहा था।

https://samachardoot.in/2022/01/07/what-happened-that-the-mother-killed-her-own-only-son-after-drinking-all-out-read-full-news/

बानीपथर में हुई इस जघन्य हत्या की जानकारी मिलने के बाद खरसिया में शोक की लहर है, और समाज के लोग घटना को लेकर व्यस्थित भी है। एक अन्य जानकारी के अनुसार राजेश अग्रवाल लंबे समय से ठेकेदारी के साथ साथ जमीन संबंधी भी कारोबार करते आ रहा था।

https://samachardoot.in/2022/01/07/first-murdered-by-sexually-assaulting-then-the-parents-were-arrested-while-traveling-by-train-carrying-the-dead-body-read-full-news/

इस हत्या के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा की जमीन विवाद से हुई पुष्टि के बाद यह बात साफ हो गई कि ग्राम बानीपाथर में कोई जमीन के लेनदेन से मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। बहरहाल अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस हत्यारों तक पहुंच पाती है या नही।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें