ठेकेदार राजेश के हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया खरसिया बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़।  ठेकेदार राजेश अग्रवाल की हत्या की हत्या के बाद आ खरसिया के लोगों ने तत्काल खरसिया बंद का आव्हान करते हुए व्यापारियों से अपनी अपनी दुकानें बंद करने की अपील की और देखते ही देखते पूरा खरसिया स्वस्र्फूत बंद हो गया। मृतक राजेश अग्रवाल खरसिया का ही रहने वाला है और आज सुबह जब स्थानीय लोगों को उसकी हत्या की जानकारी मिली तो पूरे खरसिया में शोक की लहर फैल गई।

खरसिया चेंबर आॅफ कामर्स तथा खरसिया व्यापारी संघ के साथ साथ ठेकेदारों ने राजेश की हत्यारों को तत्काल पकडने की मांग को लेकर मोर्चा खोलते हुए खरसिया बंद करवा दिया।

https://samachardoot.in/2022/01/08/the-heinous-murder-of-the-contractor-with-a-sharp-ax-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

आक्रोशित लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात करने वाले हत्यारे जल्द गिरफ्तार होनें चाहिए और अगर उनकी गिरफ्तारी नही होती है तो स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक पूरा खरसिया बंद हो गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें