पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बुजुर्ग ने दिखाई दरियादिली, दान कर दी पूरी संपत्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इन दिनों सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के एक बुजुर्ग चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए अपनी पांच करोड़ की संपत्ति दान कर दी है। उनकी पत्नी का निधन पिछले साल हो गया था।

https://samachardoot.in/2022/01/16/ban-imposed-on-cutting-trees-in-protected-areas-know-what-is-the-plan-of-forest-department/

पत्नी की इच्छा थी कि वे अपनी संपत्ति सरकार के नाम वसीयत कर देंगे, उनकी इच्छा के ही आधार पर उन्होंने फैसला लिया और सरकार को दान में दे दी। उन्होंने वतीयतनामे में लिखा कि उनके घर को वृद्धाश्रम बना दिया जाए।

https://samachardoot.in/2022/01/16/social-boycott-of-13-couples-for-marrying-in-another-caste-case-filed-against-panchayat-members/

दरअसल, यह मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के निवासी 72 साल के डॉ. राजेंद्र कंवर से जुड़ा है। आजतक की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक मूल रूप से नादौन के जोलसप्पड़ गांव सनकर के निवासी राजेंद्र कंवर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हो चुके हैं। उनकी पत्नी कृष्ण कंवर भी शिक्षा विभाग से रिटायर हो चुकी थीं, उनकी पत्नी का बीते साल निधन हो गया था।

https://samachardoot.in/2022/01/16/the-news-of-the-news-messenger-proved-to-be-true-a-young-man-troubled-by-blackmail-had-killed-the-woman-accused-arrested-within-36-hours/

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की कोई संतान नहीं है। दोनों ने फैसला किया था कि वह अपनी सारी संपत्ति सरकार के नाम कर देंगे। पत्नी के निधन के बाद डॉ. राजेंद्र ने उनकी इच्छा को पूरा किया है।

https://samachardoot.in/2022/01/16/after-the-murder-of-the-woman-the-body-was-thrown-behind-the-school-there-is-a-possibility-of-rape/

पत्नी की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए रिश्तेदारों के साथ बैठकर उन्होंने यह निर्णय लिया और चल-अचल संपत्ति को सरकार के नाम करने पर फैसला लिया।

https://samachardoot.in/2022/01/16/neighbor-used-to-rape-a-16-year-old-girl-open-secret-on-being-pregnant/

बताया जा रहा है कि उनकी कुल संपत्ति पांच करोड़ से ज्यादा थी। उन्होंने वतीयतनामे में एक शर्त भी रखी है कि उनके घर को वृद्धाश्रम बना दिया जाए।

https://samachardoot.in/2022/01/16/board-exam-is-entangled-in-the-transition-if-the-infection-is-not-reduced-then-the-board-can-postpone-the-examination/

उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों को घर में जगह नहीं दी जाती है और वृद्वावस्था में जिन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है, ऐसे लोगों के लिए सरकार घर में इनके रहने का बंदोबस्त करे। डॉक्टर राजेन्द्र ने कहा कि सीनियर सिटीजन के साथ हमेशा लगाव रखें और उनका सम्मान करें।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें